पुनः अपडेट:  बच्चों का हत्यारा पुलिस ने किया ढेर

पुनः अपडेट: बच्चों का हत्यारा पुलिस ने किया ढेर

बदायूं। शहर में दो बच्चों की गला काटकर हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जा रहा है कि आरोपी साजिद भागने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसकी मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। 

काॅलोनी में विनोद कुमार अपनी पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बताते हैं कि काॅलोनी में सैलून चलाने वाला साजिद मंगलवार रात उनके घर में आया था। उस समय विनोद की पत्नी संगीता अपने नीचे स्थित पार्लर में थीं। चूंकि घर वाले उसे जानते थे सो आरोपी साजिद उनके घर की छत पर चला गया और विनोद के तीनों बच्चों पर हमला कर दिया। उसने 12 साल के आयुष और छह साल के हनी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। तीसरा बेटा पीयूष हमले से बच गया और चीखता हुआ नीचे आया तो घटना का पता चला। इसके बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई। बाद में मुठभेड़ के दौरान आरोपी साजिद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस वारदात में केवल साजिद को ही हत्यारा बता रही है जबकि लोगों में चर्चा है कि उसके साथ दुकान पर काम करने वाला भी शामिल था। हालांकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto