काम न मिलने के कारण आ गई भूखे मरने की नौबत...ट्रेन से कटने पहुंच गया पूरा परिवार
SAB KI BAAT
May 15 2025
2480
रेलवे ट्रैक पर बैठकर एक साल की बच्चे के साथ फूट फूटकर रो रहे थे दंपती, पुलिस ने बचाया
बदायूं। कई दिनों से काम न मिलने के कारण एक परिवार इतना परेशान हो गया कि उनके भूखे मरने की नौबत आ गई। हताशा में एक साल के बच्चे के साथ दंपती रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या करने के इरादे से बैठ गए।
बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि एक पुरुष व एक महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ लोधी छात्रावास के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं, जिनका इरादा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का लग रहा है। सूचना पर एसआई ईशा तोमर, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह व आरती तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि पति-पत्नी फूट फूटकर रो रहे थे। उन्हें समझा-बुझाकर थाने लाया गया तथा वजह जानने का प्रयास किया गया। व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पिछले कुछ दिनों से रोजगार न मिलने के कारण भूखे रहने की स्थिति आ गयी, जिससे घर में आपस में विवाद की स्थति रहने लगी। इस वजह से उसने व उसकी पत्नी ने दुखी होकर अपने बच्चे सहित ट्रेन से कटकर अपना जीवन समाप्त करने की सोच ली लेकिन पुलिस कर्मियो द्वारा परिवार को बचा लिया गया और समझा-बुझाकर परिवार को सकुशल उनके घर पहुंचाया। पुलिस के इस कार्य के वहां मौजूद लोगों ने काफी प्रशंसा की।
(फोटो सौजन्य- मेटा एआई)
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT