विवाह में न करें अकारण विलंब, देरी होने पर होती हैं तमाम समस्याएं
SAB KI BAAT
May 26 2025
2860
बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड विवाह विभाग की मासिक बैठक का आयोजन शिवपुरम स्थित सुशील कुमार सिंह के निवास पर किया गया।
विवाह विभाग अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के सभी पदाधिकारियों के पास लगातार प्रतिदिन भारी संख्या में विवाह हेतु युवक युवतियों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिनको पदाधिकारियों द्वारा अनेक विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तलाकशुदा, विधुर, विधवा व अंतरजातीय विवाह करने के इच्छुक लोगों की भी मदद की जा रही है।

विवाह विभाग प्रमुख नंदकिशोर ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम व सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि अधिक पढ़ाई, अच्छी जॉब व अच्छी कमाई होने पर विवाह करने की सोच के कारण विवाह में हो रहे अकारण विलंब होने से हिंदुओं की जनसंख्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पूरे समाज से आह्वान किया कि बच्चों के विवाह सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 18 व 21 वर्ष की आयु को ही आधार मानकर जल्द से जल्द करना चाहिए।
संगठन मंत्री डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि देरी से विवाह करने के पश्चात वैवाहिक जोड़ों को शारीरिक समस्याएं, मानसिक टेंशन व निसंतानता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विवाह विभाग कानून एवं विधिक सहायता प्रमुख मुनेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवाह में आ रही किसी प्रकार की विधिक समस्याओं के निराकरण हेतु उनसे संपर्क किया जा सकता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
