मदर एथीना स्कूल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिव्यमोहन व अनुष्का ने मारी बाजी
SAB KI BAAT
Jul 28 2025
1110
स्कूल में तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन मैच का आयोजन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में सोमवार को कक्षा-12 के विद्यार्थियों हेतु अलग-अलग बालक-बालिका वर्ग के अंतर्गत तीन दिवसीय बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया।
बालक वर्ग के मैच के अंतर्गत फाइनल में कक्षा-12 (अ) के यश प्रताप सिंह एवं कक्षा-12 (ब) के दिव्य मोहन मिश्रा के मध्य हुए मैच में यश प्रताप सिंह ने जीत अपने नाम दर्ज की। बालिका वर्ग के मैच के अंतर्गत कक्षा-12 (अ) की अनुष्का सारस्वत एवं कक्षा-12 (ब) की दीप्ति यादव ने फाइनल खेला और अनुष्का सारस्वत द्वारा जीत हासिल की गई। इस संपूर्ण मैच का आयोजन खेल प्रशिक्षक ललित सिंह बजेठा द्वारा 
किया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में खेल शिक्षा का ही एक अभिन्न एवं अनिवार्य हिस्सा हैं। खेल विद्यार्थियों को अतिरिक्त ऊर्जावान बनाने के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। अतः विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण हमारे पाठ्यक्रम का भाग है जिसमें प्रशिक्षित होकर बच्चे सीबीएसई क्लस्टर में भाग लेकर अपना और विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित करते हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
488
-
राजनीति
160
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
