रोवर रेंजर शिविर के दूसरे दिन आपदा राहत का हुआ प्रशिक्षण

रोवर रेंजर शिविर के दूसरे दिन आपदा राहत का हुआ प्रशिक्षण

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार की आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया। 

इस दौरान डूबते को बचाना, सर्पदंश की चिकित्सा, विभिन्न प्रकार के गांठ बनना, अस्थाई आवास के लिए टेंट का निर्माण करना, आगजनी, अतिवृष्टि, बाढ़ और बचाव, भूकम्प आदि से बचाव के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षक असरार अहमद ने छात्र-छात्राओं को निर्जन स्थान पर बिना बर्तन के भोजन बनाना भी सिखाया।  प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओं की जिज्ञासा को शांत करते हुए असरार अहमद ने महापुरुषों की वीरता पूर्ण गाथा को भी सुनाया।  शिविर का संचालन रोवर लीडर नीरज कुमार व गौरव कुमार सिंह तथा रेंजर लीडर शशि प्रभा एवं डॉ सरिता ने किया। 

इस अवसर पर डॉ. बबीता यादव, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. हुकूम सिंह, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto