बदायूं। ट्रेन से कटकर युवक की मौत के मामले में उसके परिजनों ने इसे हादसा बताया है। मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई अभय की मौत हादसे में हुई थी। भ्रमित होकर उसने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए उन्हें अपने भाई की मौत का जिम्मेदार बता दिया था।
तीन दिन पहले करीब 25 साल के अभय सक्सेना की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। एक दिन बाद उसके भाई विनय की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें उसने शहर के दो लोगों को अपने भाई की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि कर्ज के तकादे से तंग आकर उसके भाई ने सुसाइड कर लिया था। अगले दिन यानी शनिवार को विनय ने एक और वीडियो में बताया कि उसके भाई की मौत दुर्घटना में हुई थी। उसने भ्रमित होकर आरोप लगा दिए थे तथा जिस सुसाइड नोट की बात हो रही है वह भी उसके भाई का नहीं है। विनय ने यह भी कहा कि जो सुसाइड नोट मीडिया में वायरल हो रहा है, उसकी पुष्टि वह नहीं करते हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
491
-
राजनीति
160
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
