दोपहर में गंगा किनारे जुट गई भीड़, आखिर ऐसा क्या देखा लोगों ने...

दोपहर में गंगा किनारे जुट गई भीड़, आखिर ऐसा क्या देखा लोगों ने...

बदायूं। शुक्रवार दोपहर कछला गंगा किनारे तमाम लोग एकत्र हो गए। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ लग गई। दरअसल, लोगों ने गंगा में दो लोगों की लाश को उतराते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

शुक्रवार को दोपहर में कुछ लोग गंगा में स्नान कर रहे थे तो कुछ लोग किनारे पर पूजा पाठ आदि करा रहे थे। इसी दौरान लोगों की नजर गंगा में उतराते एक शव पर पड़ी। इस पर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। शव किसी बुजुर्ग साधु का प्रतीत हो रहा था। उसके शरीर पर पीला कुर्ता था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, कुछ ही समय बाद गंगा में एक और शव उतराता हुआ दिखाई दिया। यह किसी अधेड़ का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से दोनों की शिनाख्त करानी चाही लेकिन कोई उन्हें नहीं पहचान पाया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने में लगी है। 

फोटो- प्रतीकात्मक

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto