सड़क पर सफेद पट्टी, कैट्स आई व फैंसी लाइट पोल भी लगवाए गए, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी रहे मौजूद
सबकी बात न्यूज
बदायूं। जनता की मांग पर उझानी मार्ग से ऊपरपारे तक नगर पालिका द्वारा लगभग 35 लाख की सड़क का निर्माण कराया गया। इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स आई तथा सफेद पट्टी लगाई गई है। यह बदायूं की पहली मॉडल सड़क है, जिस पर सड़क के निर्माण के साथ-साथ फैंसी लाइट लगाकर सुसज्जित किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता फात्मा रज़ा ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुझे खुशी है कि फात्मा रज़ा को जिस विश्वास से शहर की जनता ने चुना वह जनता के विश्वास पर खरी उतर रही हैं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि हम बिना भेदभाव के शहर में
विकास करा रहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी क्षेत्रों में समान विकास कराया जा रहा है। गुरुद्वारे की सड़क हो या चर्च की सड़क हो, चाहे मंदिर की सड़क हो, चाहें जामा मस्जिद की सड़क, सबको लगभग बना दिया गया है। सफाई, लाइट, पानी के कार्यों में भी पहले से सुधार किया गया है।
इस मौके पर सभासद मुख्तयार उर्फ बाबा, पूर्व सभासद हाजी अबूबक्र, अहमद रज़ा, सरफराज़ अंसारी, जफर अंसारी, फखरे आलम, हाजी आदिल अंसारी, सभासद भूरे, अनवर खां, मुकेश, अबरार, नवेद, अली अल्वी, अकरम खां, कौसर, ओमवीर यादव, शशांक यादव, साजिद अली, इकराम अंसारी, अमजद, छोटू, फहीम खां, बब्लू, सुहेल सिद्दीकी, फरहत, लालू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT