रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर 41 इंटर कॉलेजों में हुई प्रतियोगिताएं

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर 41 इंटर कॉलेजों में हुई प्रतियोगिताएं

बदायूं। पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद बदायूं के 41 इंटर कालेजों में छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, भाषण, निबन्ध और मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 

भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारयों ने अलग अलग कॉलेज में प्रतियोगिताओं को देखा और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक

कार्यों की जानकारी साझा की। बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर आत्मनिर्भरता, प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता, युद्धनीति, रणनीति, प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, साहस, न्यायप्रियता, राष्ट्रीय एकीकरण व स्त्री सशक्तिकरण की श्रेष्ठ प्रतिमूर्ति थीं। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतवर्ष की एक महान शासिका थीं, जिन्हें न्यायप्रियता, कुशल

प्रशासन और सनातन के पुनर्जागरण के लिए किये गए कार्यों के कारण सदैव याद किया जायेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने नगर पालिका इंटर कॉलेज और अशर्फी देवी इंटर कॉलेज उझानी में और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने संतोष कुमारी मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला दातागंज में मुख्य अतिथि बतौर भाग लिया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto