लखनऊ में कई मंत्रियों व अधिकारियों से मिले शहर विधायक महेश गुप्ता

लखनऊ में कई मंत्रियों व अधिकारियों से मिले शहर विधायक महेश गुप्ता

कई मांगे रखीं, बदायूं के विकास कार्यों को मिलेगी गति

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर बदायूं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक श्री गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर वजीरगंज विकास खंड में एक मिनी ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव/आंकलन तैयार कराने के निर्देश दिए तथा शीघ्र धनराशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत विधायक ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पार्कों के निर्माण की मांग की। मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांगों को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। विधायक श्री गुप्ता ने संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना से भी मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इसके अलावा उन्होंने प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग अजय चौहान से मिलकर क्षेत्र की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव गुरुप्रकाश से मुलाकात कर डूडा के माध्यम से शहर में प्रस्तावित सड़कों के कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराने की मांग की, ताकि शहरी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बदायूं विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto