बच्चे न समझें पढ़ाई को बोझ...'नो बैग डे' से टिथोनस स्कूल ने की एक नई शुरुआत
SAB KI BAAT
Aug 21 2025
1140
शनिवार वाले दिन बच्चे नहीं लाएंगे स्कूल बैग, रचनात्मक गतिविधियों से भरा रहेगा दिन
बदायूं। आजकल स्कूली बच्चों के बैग का वजन इतना ज्यादा है कि बच्चे इसे बोझ समझ कर ही उठा रहे हैं। खासकर सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूलों में तो यह कुछ ज्यादा ही है। ऐसे में शहर के टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में एक नई शुरुआत हुई है। स्कूल प्रबंधन ने शनिवार को नो बैग डे के रूप में रखकर बच्चों की पढ़ाई को और भी आनंददायक बनाने का निर्णय लिया है।
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक व शारीरिक गतिविधियों का भी पूरा ध्यान रखा जाता है ताकि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनका मानसिक और शारीरिक विकास भी हो सके। स्कूल के बच्चों को एक निर्धारित टाइमटेबिल के साथ ही बुलाया जाता है ताकि बच्चों की पीठ अनावश्यक वजन न लादे। अब स्कूल ने एक नई शुरुआत नो बैग डे के रूप में की है जो 23 अगस्त से शुरू होगी। अब हर शनिवार को बच्चों को स्कूल बैग लाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बजाय पूरा दिन रोचक, इंटरएक्टिव तथा खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियों से भरा रहेगा, जिससे पढ़ाई और भी आनंददायक व आकर्षक बनेगी। इस दिन बच्चों को अपने हाउस ड्रेस में आना होगा साथ ही उन्हें एक रफ़ कॉपी लानी होगी, जो केवल वर्कशीट्स और साप्ताहिक टेस्ट के लिए प्रयोग होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह नई पहल छात्र-छात्राओं के लिए एक ताज़गी भरा बदलाव लेकर आएगी और उनके सीखने की यात्रा में खुशियां जोड़ेगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT