बच्चों की 'पेशाब' बाप पर पड़ी भारी...चार की हुई गिरफ्तारी

बच्चों की 'पेशाब' बाप पर पड़ी भारी...चार की हुई गिरफ्तारी

एक व्यक्ति लड़ चुका है नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, एक लकड़ी टाल मालिक

बदायूं। उसहैत के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं की पानी पीने की बोतल में पेशाब करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये चारों लोग आरोपित छात्रों के पिता हैं। 


मामला उसहैत के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। शनिवार को कई बच्चों के अभिभावक और हिंदू संगठनों के लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि दूसरे समुदाय के कुछ लड़कों ने कक्षा सात की तीन छात्राओं के पानी पीने की बोतल में पेशाब कर दी और शौचालय की दीवार पर गंदी बातें लिखीं। जिन लड़कों पर आरोप लगाया गया है वह भी कक्षा सात-आठ के बताए जाते हैं। 


इन लोगों का कहना था कि उन्हें इस मामले की जानकारी तब हुई जब छात्राओं ने स्कूल स्टाफ से शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। छात्राओं ने अपने अभिभावकों को बताया। इसकी सूचना हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को लगी तो यहां जमकर हंगामा हुआ। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। अब पुलिस ने इस मामले में वार्ड संख्या सात निवापसी इशरत, वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद अहमद, वार्ड संख्या आठ निवासी साबिर अली तथा वार्ड संख्या 10 निवासी शराफत को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि ये सभी आरोपित छात्रों के अभिभावक हैं। इनमें साबिर अली पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं तथा उनके एक भाई सभासद बताए जाते हैं। इशरत की लकड़ी की टाल है। 

------

- मुख्य खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

https://sabkibaat.in/post/peed-in-a-drinking-water-bottle-wrote--dirty-things--on-the-toilet-walls----people-created-a-ruckus-in-the-school-making-allegations-



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto