बच्चों ने लगाए स्काउट कैंप, वीर शिवाजी टोली  को मिला पहला पुरस्कार

बच्चों ने लगाए स्काउट कैंप, वीर शिवाजी टोली को मिला पहला पुरस्कार

मदर एथीना स्कूल में ‘स्काउट गाइड शिविर’ का समापन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘समर कैंप’ के सातवें दिन ‘स्काउट गाइड शिविर’ के तीन दिन बाद समापन समारोह के अवसर पर बुधवार को विद्यार्थियों ने विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीर शिवाजी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं सूर्य टोली कैंप लगाए। इनका अवलोकन एवं मूल्याकंन विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा किया गया। 

इसमें ‘वीर शिवाजी’ टोली ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इस टोली के सभी प्रतिभागियों को निदेशिका द्वारा एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रेरणा एवं प्रशंसा स्वरूप प्रदान किया गया। 


इस मौके पर निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि स्काउटिंग द्वारा बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, दृढ़ता एवं साहस की भावनाओं का संचार होता है। वे परिश्रमी उद्यमी बनना सीखते है, साथ ही ऐसे बच्चे जीवन में प्रत्येक कठिन परिस्थिति

अथवा चुनौती का डटकर मुकाबला करते हुए हर प्रकार से अपना उचित स्थान प्राप्त करने में सफल होते हैं। अतः बच्चों को वर्तमान की प्रतिस्पर्धा से भरी जिंदगी मे इस प्रकार के अवसरों हेतु तैयार करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto