बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वर्ल्ड पेपर बैग डे का आयोजन किया गया। इस मौके नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से सुंदर पेपर बैग बनाकर पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। इन बैग्स पर ‘Say No To Plastic’, ‘Save Earth’ और ‘Go Green’ जैसे संदेशों ने सबका ध्यान खींचा। शिक्षकों ने बच्चों को न सिर्फ मार्गदर्शन दिया, बल्कि उन्हें प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भी सीख दी। स्कूल के प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल ने बच्चों के प्रयासों को भविष्य की बड़ी उम्मीद बताया, वहीं प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने इस कार्यक्रम को बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम कहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को ‘ग्रीन वारियर्स’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इसने यह साबित कर दिया कि बदलाव की शुरुआत स्कूलों से होती है और हर छोटा कदम मिलकर एक हरित भविष्य की ओर बढ़ता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
