कुकिंग विदआउट फायर में बच्चों ने बनाए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

कुकिंग विदआउट फायर में बच्चों ने बनाए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

कादरचौक स्थित सीएम ब्राइटन ग्लोबल स्कूल में चल रहे समर कैंप में बच्चों ने लिया हिस्सा

बदायूं। कादरचौक स्थित सीएम ब्राइटन ग्लोबल स्कूल में चल रहे समर कैंप में बुधवार को कुकिंग विदआउट फायर का आयोजन किया। बच्चों ने बिना आग का प्रयोग किए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। 

स्कूल में कई दिनों से समर कैंप चल रहा है, जिसमें बच्चों को तमाम रचनात्मक गतिवधियों के साथ-साथ शारीरिक और बौद्धिक विकास के कई आयोजन हुए। इनमें

बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को कई जीवनोपयोगी टिप्स भी दिए। बुधवार को बच्चों ने कुकिंग विदआउट फायर के तहत कोल्ड कॉफी, वेज

सैंडविच, मिंट मोजेटो, शिकंजी, लस्सी, रायता, पापड़ी चाट, भेलपुरी, चने की चाट, जलजीरा जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर न केवल खुद उनका आनंद लिया, बल्कि

शिक्षकों से भी वाहवाही लूटी। सौम्या, रेयांश, शिवान्या, श्याम, जेया, कनिष्का, आव्या, सरताज प्रियल, अजनेश, खुशी, प्रशांत, अतुल, परी, गायु, कृपाल, तृप्ति, सिद्धार्थ, सम्राट, शिखा, शौर्या, अयाज, जिगर, देवराज, अक्षया आदि बच्चों ने इस गतिविधि में


हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन से अर्चना सक्सेना, हर्ष सक्सेना, आकाश सक्सेना समेत सपना, राजेश पटेल आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto