बच्चों ने बनाए रंग बिरंगे कार्ड, फ्रूट चाट का लिया आनंद...खूब खिलखिलाए बच्चे
SAB KI BAAT
Apr 11 2026
2020
लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बदायूं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बच्चों को हुनरमंद बनाने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में फ्रूट चाट पार्टी का आयोजन प्री प्राइमरी, नर्सरी, एवं केजी के लिए किया गया। बच्चों ने ताजा फलों का लुत्फ उठाया। कक्षा एक से पांच के लिए बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान कक्षा तीन की अमायरा गुप्ता, द्वितीय स्थान कक्षा पांच के अंश तथा तृतीय स्थान कक्षा पांच की ही अभिषी ने प्राप्त किया।
कक्षा छह से आठ के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान कक्षा सात की आन्या गुप्ता, द्वितीय स्थान कक्षा छह की कृतिका सारस्वत तथा तृतीय स्थान कक्षा छह की गीता अरोड़ा ने प्राप्त किया।
कक्षा नौ से 11 हेतु जर्नल कवर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ के दक्ष मिश्रा प्रथम, कक्षा 11 की तमन्ना दूसरे तथा कक्षा नौ की अनुकृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस कला कौशल प्रदर्शन ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे। 



Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT