मदर एथीना स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बनाए कार्ड, क्राउन और ट्रॉफी
SAB KI BAAT
May 08 2026
2110
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में मातृ दिवस पर मातृ प्रेम को प्रकट करने वाले अनेक शिक्षाप्रद व अविस्मरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कक्षा-प्लेग्रुप, नर्सरी, केजी व कक्षा-1 के विद्यार्थियों ने अपनी मां के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करते हुए अपने नन्हें-नन्हें हाथों से सुंदर कार्ड बनाए। कक्षा-2 व 3 के विद्यर्थियों ने अपनी मां के लिए ‘सुपर मॉम क्राउन’ बनाए। बच्चों की रचनात्मकता ने
सभी का मन मोह लिया। कक्षा-4 व 5 के विद्यार्थियों ने ‘बेस्ट मॉम ट्रॉफी’ बनाई और इस तरह से उन्होंने अपनी माताओं को उनके अमूल्य मातृत्व के लिए आभार प्रकट किया। विद्यालय में गीत-संगीत से भरपूर कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दीं। कार्ड, क्राउन व ट्रॉफी सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि मां की जीवन में महती भूमिका होती है। विद्यार्थी जीवन में मां का स्नेह और ममत्त्व ही बालकों के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला रखता है। इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों में नैतिकता व मूल्यों की स्थापना के लिए नितांत आवश्यक है।




Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT