बाइक को टक्कर मारकर पलटी बस, बाइक सवार युवक की मौत, कई लोग घायल
SAB KI BAAT
Aug 10 2025
1890
बदायूं। प्राइवेट बस ने अनियंत्रित होकर एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। बाइक से टकराकर चालक बस भी पलट गई, जिसमें कई सवारियां भी चोटिल हुईं हैं।
हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के ककरउआ मोड़ के पास हुआ। रविवार दोपहर बाद एक प्राइवेट बस उसहैत की ओर आ रही थी। बताते हैं इसी रोड पर दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। इनमें बाइक चला रहे 21 साल के ककरउआ गांव निवासी चरनसिंह की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पंढरी निवासी संजीव घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बस भी सड़क किनारे खंती में पलट गई, जिससे बस में चीख पुकार मच गई। बस पलटने से करीब 20 लोग चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT