दो पक्षों की रंजिश में चली गोली, मारा गया बेगुनाह दूधिया

दो पक्षों की रंजिश में चली गोली, मारा गया बेगुनाह दूधिया

बदायूं। दो पक्षों की रंजिश में चली गोली में सड़क पर जा रहा बेगुनाह दूधिया मौत का शिकार हो गया। गोली उसके सिर में लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

मामला सहसवान तहसील का है। यहां हरदत्तपुर में सेवा नर्सिंग होम चलता है। बताया जाता है कि जब नर्सिंग होम खुला था तो इसके दो पार्टनर अवधेश यादव व प्रमोद यादव थे। बाद में दोनों अलग हो गए और अवधेश ने सेवा नर्सिंग होम के सामने अपना दूसरा नर्सिंग होम खोल लिया। आमने-सामने होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। 

बुधवार को प्रमोद और अवधेश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद अवधेश और उसके परिवार वाले असलहे लेकर आ गये। इसी बीच अवधेश पक्ष की ओर से प्रमोद की ओर गोली चलाई गई लेकिन वह गोली उस दौरान सड़क से गुजर रहे दूधिया गांव कुकरैया निवासी वीरेश के सिर में जा लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रमोद और अवधेश यादव के बीच नर्सिंग होम संचालन को लेकर रंजिश चल रही है। बुधवार को अवधेश पक्ष की ओर से चली गोली से दूधिया की मौत हुई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto