बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, मुजरिया में भी एक ने दम तोड़ा
SAB KI BAAT
Oct 11 2024
1440
बदायूं। बोलेरो ने आगे जा रहे दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार आपस में भी भिड़ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक युवक घायल भी हुआ है।
थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम सांडी निवासी बबलू अपने मकान का कुछ सामान लेने मिस्त्री महीपाल को साथ लेकर म्याऊं जा रहा था। इधर कस्बा म्याऊं से थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर निवासी सत्यभान अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था। दोनांे बाइक जैसे ही म्याऊं से डहरपुर रोड पर पहुंचे, उसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों बाइक चालक भी आपस में भिड़ गए। हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महीपाल और सत्यभान बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें म्याऊं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां सत्यभान ने भी दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी राकेश सिंह चौहान ने बताया कि मौके से भागे बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
-------
अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हसुआनगला निवासी 14 वर्षीय शिवम शुक्रवार को साइकिल से अठगोना गांव गया था। लौटते समय अठगोना से हसुआनगला के
बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि साइकिल का हैंडल तक शिवम की जांघ में घुस गया था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT