सीटें आएंगी चार सौ पार, होगा भ्रष्टाचारी गठबंधन का बंटाधारः भूपेंद्र

सीटें आएंगी चार सौ पार, होगा भ्रष्टाचारी गठबंधन का बंटाधारः भूपेंद्र

बदायूं। भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इसके बाद समस्त जनप्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसको मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया।   

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज भारत आत्मनिर्भर बनकर विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की और आगे बढ़ रहा है। अबकी बार देश में 400 पार के साथ भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज देश का सम्मान विदेश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ा है। लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि बदायूं में जनता का मन मोदी, योगी और भाजपा के प्रति बना हुआ है। निश्चित तौर पर हम सभी और अधिक परिश्रम करके इस बार रिकॉर्ड बनाएंगे।         


जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से हम 2017, 2019, 2022 जीते हैं और 2024 भी रिकार्ड मतों से जीतेंगे। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, लोकसभा प्रभारी व एमएलसी महाराज सिंह,  पूर्व मंत्री अजीत यादव राजू, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto