बदायूं। राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे चुनावी बैठक का आयोजन जिला प्रभारी बॉबी शाह के आवास पर किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शीराज अल्वी ने की।
अरशद अल्वी ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम ईमानदारी से किया गया है। भाजपा ही मुस्लिमों की सच्ची हितैषी है। अब पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यक समुदाय को भी लगने लगा है कि केंद्र व राज्य में उनकी सरकार है।
मोहम्मद शीराज अल्वी ने कहा पिछली सरकारों द्वारा शाह समाज को वोट बैंक बनाकर इस्तेमाल किया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर व्यक्ति को लाभार्थी बनाकर उनकी जरूरतों को पूरा करने का काम किया है। हमारा संगठन राष्ट्रवाद के लिए काम करता है। हमारी कोशिश है समाज को संगठित कर भाजपा के पक्ष मे मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी बॉबी शाह, नईम शाह, अशरफ शाह, अनस शाह, नासिर शाह, सलीम शाह, अकरम शाह, जमील शाह, आदिल शाह, यासीन शाह, आबिद शाह, अजहर अली शाह, जमील शाह आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
940
-
बदायूं समाचार
612
-
गतिविधियां
497
-
राजनीति
163
Recent Comment
-
by Anshuman
Mahila shakti
-
by Anonymous
Lekin jeetenge nahi
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
SAB KI BAAT
