भाजपा ने 465 शक्ति केंद्रों पर बैठक कर बनाई आगामी बूथ कार्यक्रमों की रणनीति

भाजपा ने 465 शक्ति केंद्रों पर बैठक कर बनाई आगामी बूथ कार्यक्रमों की रणनीति

शक्ति केंद्रों की मजबूती से बूथ स्तर तक और मजबूत होगी भाजपाः राजीव कुमार गुप्ता

बोले जिलाध्यक्ष- 'भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन विस्तार में निभाए सक्रिय भूमिका'

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भाजपा द्वारा जनपद में 465 शक्ति केन्द्रों पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इसी क्रम में सिविल लाइन मंडल के शक्ति केंद्र-26 तथा बसोमा मंडल के शक्ति केंद्र शेखूपुर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पर आयोजित बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रवासी के रूप में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बदौलत निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मंडल, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर पर कार्यवाही रजिस्टर तैयार करने तथा प्रत्येक संगठनात्मक गतिविधि को उसमें नियमित रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी बूथ स्तरीय कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों पर भी बिंदुवार चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने तथा उसके उपरांत बूथ कार्यसमिति की बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा।

इस अवसर जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुलशन प्रताप सिंह, राकेश शाक्य, रचित साहू, शकुंतला राठौर, हीरालाल मौर्य, हरेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र प्रकाश शर्मा, आदित्य श्रोतिय, प्रेमचंद्र पाल, ब्रजेश साहू, कुमारसेन राजपूत, मुनीश मिश्रा, अमलेश मौर्य, रोहित पाल, रत्तीराम मौर्य, प्रदीप माहेश्वरी, मुकेश जोशी, रामचन्द्र मौर्य, मुकेश शर्मा, राकेश सागर, तेज़ बहादुर, रामपाल गोस्वामी, हरिओम कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto