पिकअप से भिड़ी बाइक...मां-बाप की आंखों के सामने कुचल गया चार साल का बेटा

पिकअप से भिड़ी बाइक...मां-बाप की आंखों के सामने कुचल गया चार साल का बेटा

बेटे और पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा था ग्रामीण, पति-पत्नी घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल

बदायूं। बिल्सी क्षेत्र में दुखद हादसे में पिकअप से कुचलकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ अपनी ननिहाल से अपने घर को लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। 

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव भिलौलिया निवासी भागीरथ अपनी पत्नी यादवती और चार साल के बेटे अमर के साथ शनिवार को रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल गया था। रविवार को तीनों अपने घर लौट रहे थे। 

बताते हैं कि जब वे अपने गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद तीनों बाइक से छिटककर दूर जा गिरे लेकिन अमर पिकअप के पहिये के नीचे आ गया। माता-पिता के सामने ही उसकी कुचलकर मौत हो गई जबके दंपती घायल हो गए। बच्चे की खून से लथपथ लाश देखकर दोनों अपनी सुधबुध खो बैठे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल दंपती को अस्पताल भेजा गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto