बरेली के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता
SAB KI BAAT
Sep 08 2025
1130
बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में विद्या भारती विद्यालयों की अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता विद्यालय प्रांगण में सोमवार को आयोजित की गई।
शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता विद्या भारती के अंतर्गत चलने वाले सभी सरस्वती शिशु मन्दिरों में शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के सभी 35 आचार्यों ने सहभागिता की। निबंध का विषय महाकुंभ 2025 का आयोजन आपकी दृष्टि में कैसा रहा।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के विषय में बताते हुए कहा कि निबंध प्रतियोगिता से मानसिक विकास की दृष्टि से अनेकों अनेक जिज्ञासा जागृत होती हैं। इसके समाधान और विचार स्वतः उत्पन्न होते हैं। विद्या भारती शिशुओं से लेकर आचार्यों तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करती हैं। इसी क्रम में शिशुओं की निबंध प्रतियोगिता 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर आसाराम, धीरज सिंह, संजीव उपाध्याय, जगदीश, बांकेलाल, नीलम मिश्रा, वंशिका, पारुल, दीपा, सुनीता एवं चांदनी अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT