84 घंटा हनुमान मंदिर पर भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया बड़ा मंगल पर्व
SAB KI BAAT
Jun 03 2025
2140
संकट मोचक श्री हनुमान जी का प्रातः काल हुआ भव्य -दिव्य श्रृंगार
गर्मी से व्याकुल राहगीरों को दोपहर में शरबत वितरण किया गया
शाम को एक सौ एक दीपकों से उतारी गयी हनुमान बाबा की महाआरती
बदायूं,। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर मंगलवार को जेठ के चौथे बड़े मंगलवार पर जेठ की दुपहरी में गर्मी से व्याकुल राहगीरों को दूध और गुलाब रस का शरबत वितरण किया गया। राहगीर भक्तों ने शरबत पीकर प्यास बुझाई। जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि हनुमान जी भगवान श्री राम के अनन्य एवं परम भक्त कलयुग के जागृत देव हैं, जिनकी कृपा से भक्तों के रोग-शोक नष्ट हो जाते हैं
इस मौके पर प्रातः काल आठ बजे सिंदूर एवं चमेली के तेल का चोला चढ़ाकर नवीन वस्त्र आभूषणों से श्री हनुमान जी का भव्य दिव्य श्रृंगार किया गया। दोपहर में शरबत वितरण दोपहर 12 बजे से, लड्डुओं का भोग शाम छह बजे, हनुमान चालीसा पाठ शाम सात बजे और शाम 7:30 बजे 101 दीपों से संकट मोचक श्री हनुमान बाबा की महाआरती उतारी गयी।

नगर के समस्त भक्तजनों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर प्रदीप पटवा, राम गोपाल देवल, कन्हैया मिश्रा, दीपक वैश्य, प्रशांत रस्तोगी, आलोक वैश्य, राजकुमार सिंह सेंगर, सचिन कुमार शर्मा, कर्तव्य वैश्य, अजय वैश्य, अखिलेश गुप्ता, हिमांशु अरोरा, शिवम देवल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter