'मकान मां-बाप को और आधी-आधी जमीन दी जाए भाइयों के बच्चों को'...लिखकर युवक ने दे दी जान

'मकान मां-बाप को और आधी-आधी जमीन दी जाए भाइयों के बच्चों को'...लिखकर युवक ने दे दी जान

सुसाइड नोट में जता रहा हत्या की आशंका, ऐसे में कुछ और भी हो सकती है मौत की वजह 

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा मामला, पहले भी खा चुका था जहर

बदायूं। उघैती के गांव करियामई में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश से तंग आकर उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया, जबकि जो लिखा हुआ लेटर उसके पास से मिला है, उससे मामला कुछ और भी हो सकता है। 

गांव निवासी जसवेंद्र की शनिवार को मौत हो गई। बताते हैं कि उसका अपनी पत्नी और ससुराल वालों से क्लेश चल रहा था, जिससे वह परेशान रहता था। इसी के चलते

                             - जसवेंद्र का फाइल फोटो- 

उसने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उसके पास से एक लेटर भी मिला है, जिसमें उसने अपना उघैती स्थित आधा मकान मां-बाप के नाम करने की बात लिखी है। करियामई स्थित जमीन के बारे में लिखा है कि आधी जमीन उसके बड़े भाई के दोनों बेटों को तथा आधी जमीन छोटे भाई की बेटी को दे दी जाए। लेटर में उसने पत्नी व ससुराल वालों से हत्या की आशंका भी जताई है। 

-----

सवाल- हत्या की आशंका जताई तो सुसाइड क्यों

बदायूं। जसवेंद्र द्वारा छोड़े गए लेटर से एक सवाल सबके जेहन में उभर रहा है कि यदि उसने लेटर में पत्नी तथा ससुराल वालों से उसकी हत्या की आशंका जताई है तो

                                    -जसवेंद्र द्वारा लिखा गया लेटर-

उसने आत्महत्या क्यों की। कहीं यह मामला हत्या को आत्महत्या का रूप देने का तो नहीं है। हालांकि पुलिस की जांच में ही असली मामला सामने आ सकेगा। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto