पीट-पीटकर युवक के तोड़ दिए हाथ पैर, फिर गोली मारी, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

पीट-पीटकर युवक के तोड़ दिए हाथ पैर, फिर गोली मारी, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

उघैती क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पीपरी का मामला, भाई ने पुलिस को दी तहरीर

बदायूं। पुरानी रंजिश के चलते उघैती में एक युवक को पीटने के बाद गोली मार दी गई। युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा गया कि उसके हाथ-पैर टूट गए। बुरी तरह घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरी पीपरी का है। गांव में रहने वाले शंकर सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसका भाई सुरेश चारा लेने खेत पर गया था। सुरेश जब चारा काट रहा था तो रंजिश मानने वाले गांव के ही कुछ लोग हथियारों से लैस होकर वहां आ गए और सुरेश को पीटना शुरू कर दिया। आरोपितों ने सुरेश को इतना पीटा कि उसके हाथ और पैर तक टूट गए। शंकर का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने पर जब वह गांव के आरुन के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपित उसके भाई को पीट रहे थे। उसे आता देख आरोपितों ने सुरेश पर फायर झोंक दिए। एक गोली सुरेश के पैर में लगी। इसके बाद वे उसे मरा समझकर भागने लगे। शंकर के अनुसार भागते-भागते आरोपितों ने उसे भी धमकी दी कि यदि किसी से उनकी शिकायत की तो उसे भी जान से मार देंगें। परिवार वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां सुरेश की मौत हो गई। 

------

वीडियो में बताए आरोपितों के नाम

बदायूं। घटना के बाद सुरेश ने एक वीडियो में आरोपितों के नाम भी बताए हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इधर, सुरेश के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके भाई की हत्या करने वालों में गांव के सतीश चंद्र उर्फ हप्पू, निखिल, सगुन, महेश चौधरी और रोबिन शामिल थे। इसके अलावा कुछ लोग उसकी हत्या करवाने के षड़यंत्र में भी शामिल हैं। इन लोगों ने आरोपितों को उसके भाई के खेत पर जाने की सूचना दी थी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto