बदायूं। राधा रसिक बिहारी मंडल बदायूं का वार्षिक महोत्सव आगामी 14 सितंबर को आयोजित होगा। इसके संबंध में मंडल के सदस्यों की एक बैठक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गुप्ता के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें सभी सदस्यों को कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए दायित्व सौंपे गये।
मंडल के सदस्य पंकज सक्सेना ने बताया कि हमारा मंडल जनपद बदायूं में निशुल्क सुन्दरकांड, भजन संध्या की सेवाएं जन सामान्य को उपलब्ध कराता है जिसके लिए मंडल किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेता है। मंडल आगामी 14 सितंबर दिन रविवार को सायं सात बजे से श्रीहरि इच्छा तक तृतीय वार्षिक महोत्सव मनाने जा रहा है। इस मौके पर बदायूं की धरा पर साक्षात वृंदावन अवतरित होने जा रहा है। यहां ब्रजभाव वरुण तोमर के श्रीमुख से राधा रसिक बिहारी जी के पावन भजनों की बयार बहेगी। उन्होंने सभी भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
