सड़क हादसों ने बुझा दिए दो घरों के चिराग, एक युवक और बच्चा हुए मौत का शिकार
SAB KI BAAT
Sep 06 2025
1260
बदायूं। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। वजीरंज में जहां एक युवक की ई रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई वहीं कादरचौक में पांच साल का एक बच्चा हादसे का शिकार हो गया।
वजीरगंज। नगर के मोहल्ला महाजन में रहने वाले प्रेम गुप्ता का बेटा आकाश गुप्ता किसी काम से बाजार गया था। जब वह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर पहुंचा तो पीछे से आए एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई रिक्शा की रफ्तार इतनी तेज थी कि आकाश उछलकर दूर जा गिरा और उसका सिर
फट गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई।
कादरचौक। एक हादसा कादरचौक के गांव कैथोला में हुआ। गांव निवासी देवसिंह का पांच साल का बेटा शशि अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति पिकअप लेकर वहां आया। पिकअप में घरेलू सिलिंडर भरे थे। बताते हैं कि किसी का फोन आने पर पिकअप चला रहा दिनेश उससे बात करने लगा था, इसी दौरान शशि गाड़ी के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। मौक्े पर ही उसकी मौत हो गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
