31 करोड़ का गन्ना भुगतान न करने पर डीपी यादव के बेटे समेत पांच पर एफआईआर
SAB KI BAAT
Sep 02 2025
5280
मिल प्रबंधन के अधिकारी भी शामिल, सचिव ने कराई रिपोर्ट
बदायूं। लगातार किसानों का बकाया हड़पने वाली बिसौली की यदु शुगर मिल के प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीपी यादव के बेटे कुनाल यादव समेत पांच लोगों का नाम इस रिपोर्ट में शामिल है। किसानों का करीब 31 करोड़ रुपये का भुगतान मिल ने नहीं किया था।
सहकारी गन्ना विकास समिति बिसौली के सचिव राजीव कुमार सिंह द्वारा बिसौली में मिल के निदेशक अध्यक्ष कुनाल यादव, प्रबंध निदेशक सूरज यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी, इकाई प्रमुख डीपी सिंह व वरिष्ठ महाप्रबंधक ब्रजेश शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पेराई सत्र 2024-25 में मिल द्वारा 11 नवंबर-24 को पेराई कार्य प्रारंभ किया गया था। विभिन्न प्रजातियों के गन्ने का भुगतान 9518.89 लाख रुपये हुआ था। चीनी मिल को नियम के अनुसार 14 दिनों के भीतर भुगतान कर देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
------
कई बार दिए नोटिस, पर नहीं हुआ अमल
बदायूं। सचिव के अनुसार, किसानों के बकाया भुगतान के लिए मिल प्रबंधन को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन उनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया। उप गन्ना आयुक्त बरेली परिक्षेत्र के स्तर से भी नोटिस गए, लेकिन मिल ने अनसुना कर दिया। 3091.97 लाख यानी करीब 31 करोड़ का भुगतान न किए जाने पर मिल प्रबंधन पर गंन्ना मूल्य का भुगतान न कर किसानों के साथ विश्वासघात व धोखाधड़ी, आर्थिक शोषण करने व किसानों में असंतोष को बढ़ावा देने के लिए एफआईआर लिखाई गई है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
