धर्म और जाति के नाम पर लड़ा रही केंद्र और राज्य सरकारः आदित्य यादव

धर्म और जाति के नाम पर लड़ा रही केंद्र और राज्य सरकारः आदित्य यादव

सपा सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से की मुलाकात, पीडीए पंचायत को किया संबोधित

बदायूं। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने शुक्रवार को बिसौली स्थित लोक निर्माण के निरीक्षण भवन पार्टी के कार्यकर्ता व आम जनता से मुलाक़ात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। सांसद ने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया। इसके पश्चात वह नगर पंचायत मुड़िया धुरे की में आयोजित पीडीए पंचायत में सम्मिलित हुए। 

इस मौके पर सपा सांसद ने कहा कि आज जिस पीडीए पंचायत की बात या चर्चा का आह्वान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया और हम लोग उसे लेकर प्रदेश भर मे गांव- गांव तक को पहुंचाने का काम कर रहे है। लेकिन सवाल यह भी है कि आज इस पीडीए पंचायत की जरूरत क्या है तो मैं बताना चाहता हूं कि आज जो सरकारें केंद्र और राज्यों मे है वह स्कूलों को बंद करने का काम कर रही है। आपको और हमें धर्म और जातियों के नाम पर लड़ाने और बांटने का काम कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि आज रोज़गार के लिए युवा दर-दर भटक रहा है। सरकारी संस्थाओ को निजी हाथो मे देकर वह आपके आरक्षण को खत्म करने का काम कर रहे हैं। किसान, नौजवान, महिलाएं, छात्र एवं युवा हर वर्ग दुखी है। घुमंतू पशुओं से लोग परेशान है। नौजवान व छात्र बेरोजगारी से परेशान हैं तो वहीं आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे घटनाए बढ़ती जा रही हैं। देश और प्रदेश में अराजकता का मौहाल है। सांसद ने कहा कि आज हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक होकर मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर विकास पुरुष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सपा जिलाध्यक्ष संभल असगर अली, फहीम इरफ़ान विधायक बिलारी, सुरेंद्र यादव, राकेश प्रजापति, राजेंद्र गुरू, देशराज सिंह, मेहरबान सुरेश यादव, शाहनवाज़ खान, सुरेंद्र सागर, महेंद्र प्रताप, सत्यपाल सिंह, खजाना देवी, संगीता पाल, सुभाष बाल्मीकि, डालचंद्र बाल्मीकि, जीतेन्द्र यादव, रामबाबू, बादाम सिंह सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto