कार से धुंआ उठा, बोनट खोलते ही लगी आग...देखते ही देखते जल गई पूरी गाड़ी
SAB KI BAAT
Aug 30 2025
1510
मुजरिया (बदायूं)। चलती कार में पहले धुआं उठा। कार सवारों ने जैसे ही बोनट खोलकर वजह जानने का प्रयास किया कि तभी गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जल गई।

शाहजहांपुर के थाना सिंघौली के गांव चडारी उस्मानपुर के रहने वाले शिवम नोएडा जा रहे थे। शिवम का फुफेरा भाई अंकुल गाड़ी चला रहा था। शनिवार सुबह करीब सात बजे जैसे ही कार दिल्ली रोड पर मुजरिया के पास पहुंची तो कार के बोनट से
धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख दोनों लोग गाड़ी से नीचे उतर आए और वजह जानने के लिए बोनट खोला। अंकुल ने बताया कि वे लोग शाहजहांपुर से नोएडा जा रहे थे। रास्ते में उन्हें कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। उतरकर जब देखा तो बोनट के अंदर आग चल रही थी। अचानक बैटरी में धमाका हुआ और पूरी गाड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन कार तब तक पूरी तरह जल चुकी थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT