पहले भाई का सिर फोड़ दिया, फिर फंदे से लटककर दे दी जान...बदायूं की इस जगह पर हुई ऐसी वारदात
SAB KI BAAT
Sep 03 2025
1080
बदायूं। दो भाइयों में पहले जमकर मारपीट हुई। बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर फोड़ दिया और उसके बाद जाकर फंदें पर लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर का है। बताया जाता है कि गांव निवासी लालाराम के पांच लड़के हैं जो पंजाब व दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर रहकर काम करते हैं। कुछ दिनों से लालाराम की पत्नी जयदेवी की तबीयत खराब थी तो लालाराम के तीन बेटे दिलीप, मनवीर और नरेंद्र यहंा अए हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात गांव में किसी के यहां दावत थी, जहां शराब भी परोसी गई थी। दिलीप और मनवीर ने भी यहां शराब पी।
ग्रामीणों के अनुसार, घर आकर दिलीप और मनवीर जब घर पहुंचे तो वहां दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इसी दौरान दिलीप ने मनवीर के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया, जिससे
मनवीर का सिर फूट गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। मनवीर का अस्पताल में इलाज चल रहा थ कि इधर दिलीप ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। छोटे भाई नरेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इधर, बताते हैं कि घटना के बाद मनवीर भी लापता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
492
-
राजनीति
161
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
