84 घंटा हनुमान मंदिर पर श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया बड़ा मंगल पर्व
SAB KI BAAT
Jun 04 2024
1390
बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर मंगलवार को बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने प्रातः आठ बजे हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाकर एवं नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर भव्य दिव्य श्रृंगार किया सुबह 10 बजे हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, तत्पश्चात 51 दीपकों से श्री हनुमान जी की महाआरती उतारी गई। पूर्वान्ह 11 बजे से दूध मिश्रित शीतल शरबत का वितरण ज्येष्ठ मास में प्यास से व्याकुल पथिकों के लिए किया गया।
पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया कि हनुमान जी कलियुग के जागृत देव हैं। उनकी आराधना करने से भक्तों के बड़े से बड़े संकट पल भर में दूर हो जाते हैं। इस मौके पर प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, प्रशांत रस्तोगी, कन्हैया मिश्रा, उमंग वैश्य, अमित वैश्य, शिवम देवल, रामगोपाल देवल, वंश मिश्रा, यश भारद्वाज, संजय राणा, नवल किशोर, प्रशांत वैश्य एवं दीवान आदि भक्तों ने सेवा में भाग लिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter