बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू विकास क्षेत्र उझानी में वार्षिकोत्सव एवं सत्रांत समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत राठौर एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय व ग्राम प्रधान अनार सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी एवं अतिथियों का राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार द्वारा माल्यर्पण किया गया। बच्चों द्वारा बड़ी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुतियां दी गईं। नन्ही छात्रा डिम्पल एवं अवनेश द्वारा की गई प्रस्तुति कान्हा संग होली खेलूंगी बहुत ही सराही गई। इस अवसर पर विद्यालय का परीक्षाफल प्रस्तुत किया गया, जिसमें कक्षा छह, सात व आठ में प्रथम स्थान क्रमशः भूमि, अमित एवं जागृति तोमर ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान क्रमशः कशिश, सत्यम व तृप्ति ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान क्रमशः रोशनी, कात्यायनी व योगेन्द्री ने प्राप्त किया। ओवरऑल टॉपर का पुरस्कार जागृति तोमर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत राठौर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। विद्यालय के शिक्षक इसी मनोयोग से कार्य करते हुए विद्यालय को शिखर तक पहुंचाएं। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र निरंतर ही शिक्षकों का अनुश्रवण करते है। अतः हमें समाज मे एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिये। इस अवसर पर गायत्री परिवार के शिक्षक संजीव शर्मा, प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय, विजेंद्र सिंह, अजय पाल, दुर्गा रानी, रेखा रानी, खुशबू, सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
