सोनपपड़ी देने के बहाने घर से ले गए आठ साल के बच्चे को, फिर गला घोंटकर अपने ही घर में दफना दिया

सोनपपड़ी देने के बहाने घर से ले गए आठ साल के बच्चे को, फिर गला घोंटकर अपने ही घर में दफना दिया

बदायूं। आठ साल के बच्चे को बाप-बेटे घर से बुलाकर ले गए और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में बच्चे की लाश को अपने ही घर में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। पुलिस जब एक्टिव हुई तो लाश एक खाली पड़े प्लॉट में फेंक दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपित बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 


मामला उझानी के नझियाई मोहल्ले का है। यहां रहने वाले अंबर का आठ साल का बेटा सुभान विगत 16 नवंबर को घर से लापता हो गया था। घर वालों ने बच्चे को काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। तब से घर वाले और पुलिस बच्चे की तलाश कर रहे थे। 

इधर, शनिवार को एक खाली प्लॉट में एक बच्चे का शव पड़ा मिला। शव देखकर लोग एकत्र हुए तो उसकी पहचान सुभान के रूप में हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पुलिस ने 18 साल के अरबाज और उसके पिता जाकिर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि सुभान को उन दोनों ने ही किडनैप किया था और उसके बाद गला घोंटकर मार डाला। 

------

रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

बदायूं। पूछताछ में हत्यारोपित बाप-बेटे ने बताया कि उनकी अंबर से पुरानी रंजिश है, जिसके चलते उन्होंने 16 नवंबर को सोनपपड़ी देने के बहाने सुभान को अपने घर में बुला लिया था और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने ही घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इधर, पुलिस सुभान को तलाश कर रही थी तो डर के कारण उन्होंने शनिवार को लाश एक खाली प्लॉट में फेंक दी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto