स्वीमिंग पूल का निरीक्षण करने गई टीम से अभद्रता का आरोप, पालिका के एई ने पुलिस को दी तहरीर

स्वीमिंग पूल का निरीक्षण करने गई टीम से अभद्रता का आरोप, पालिका के एई ने पुलिस को दी तहरीर

नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने स्वीमिंग पूल्स की जांच करने को गठित की थी टीम

सबकी बात न्यूज

बदायूं। स्वीमिंग पूल्स की जांच करने गई टीम में शामिल एई ने एक पूल संचालक पर अभद्रता व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। टीम में शामिल जलकल अनुभाग के एई ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

विगत दिनों अलापुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक स्वीमिंग पूल में आठ साल के बच्चे की डूबकर मौत हो गई थी। इसको देखते हुए नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर में चल रहे स्वीमिंग पूल्स की जांच के निर्देश दिए थे कि यह पूल मानक पूरे कर रहे हैं या नहीं। इसके लिए पालिकाध्यक्ष ने जलकल अनुभाग के सहायक अभियंता नितिन सक्सेना की अगुआई में एक टीम का गठन किया था। सहायक अभियंता के अनुसार, टीम मंगलवार को शहर के पूल्स का निरीक्षण करने दरगाह रोड स्थित न्यू अलहम्द वाटर पार्क गई थी। टीम ने जब वाटर पार्क का निरीक्षण करना चाह तो पूल स्वामी ने टीम को अंदर नहीं आने दिया। टीम के सदस्यों ने जब इसका विरोध किया तो पूल स्वामी ने जातिसूचक शब्द कहकर अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान पूल स्वामी ने गाली गलौज करके सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और मारपीट की कोशिश की। टीम ने इसकी जानकारी ईओ को दी। जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए पूल स्वामी पर कार्रवाई की मांग की है। 

--------

संबंधित खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- न मानक, न सुरक्षा इंतजाम...स्वीमिंग पूल में चली गई आठ साल के बच्चे की जान

https://sabkibaat.in/post/no-standards-no-safety-arrangements---8-year-old-child-lost-his-life-in-swimming-pool



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto