मेरठ के बाद अब मुरादाबाद का 'साहिल'...दादी और बुआ को हथौड़े से कूंचकर मार डाला
SAB KI BAAT
Mar 28 2025
7390
मुरादाबाद। मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए साहिल शुक्ला के बाद अब मुरादाबाद के साहिल शर्मा का नाम भी शुक्रवार को सुर्खियों में आ गया। मुरादाबाद के इस साहिल ने अपनी दादी और बुआ का सिर हथौड़े से कूंचकर उनकी हत्या कर दी और खुद पुलिस के सामने जा पहुंचा।
मामला मुरादाबाद की रेलवे हरथला कॉलोनी का है। शुक्रवार शाम को यहां का रहने वाला युवक साहिल शर्मा थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि ' मुझे गिरफ्तार कर लो।

----साहिल शर्मा-----
मैंने अपनी दादी और बुआ को मार डाला है। घर जाकर दोनों की लाश उठा लो।' इस पर पुलिस हक्की बक्की रह गई। युवक को हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस कॉलोनी में बताए घर पर पहुंची तो वहां 90 वर्षीय सरोज शर्मा और 60 वर्षीय वंदना शर्मा की लाश पड़ी थीं। सरोज साहिल की दादी और वंदना बुआ थीं।
-------
ऑटो खरीदने को मांग रहा था रुपये
मुरादाबाद। बताते हैं कि युवक साहिल अपनी दादी और बुआ से नया ऑटो खरीदने को रुपये मांग रहा था लेकिन दोनों ने उससे मना कर दिया था। बृहस्पतिवार रात को
इसी बात से नाराज होकर उसने दोनों के सिर पर हथौड़े के अनगिनत वार करके उन्हें मार डाला। वारदात के बाद शुक्रवार को वह पूरे दिन बचने को भागता रहा लेकिन शाम को उसने सरेंडर कर दिया।
--------
जिसने पाला, उसी को मार डाला
मुरादाबाद। मृतका सरोज शर्मा के पति ओमप्रकाश शर्मा रेलवे में लोको पायलट थे। उनके बेटे नरेश शर्मा यानी साहिल शर्मा के पिता की मौत हो चुकी है। साहिल की मां
भी इस दुनिया में नहीं हैं। माता-पिता की मौत के बाद साहिल को उसकी दादी ने ही पाला था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT