बच्चों के झगड़े के बाद बड़ों में हुआ पंगा...तमंचा निकाल लाया युवक और देने लगा गालियां

बच्चों के झगड़े के बाद बड़ों में हुआ पंगा...तमंचा निकाल लाया युवक और देने लगा गालियां

बदायूं। पहले बच्चों का झगड़ा हुआ तो बाद में बड़ों में पंगा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष का युवक तमंचा निकालकर लहराने लगा। उसने दूसरे पक्ष को गालियां भी दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। 

थाना फैजगंज बेहटा के ग्राम भूड़ बिसौली में पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके पीछे बच्चों का झगड़ा बताया जा रहा है। विवाद के बाद एक पक्ष के युवक ने तमंचा लहराते हुए दूसरे पक्ष को गाली देनी शुरू कर दीं। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। बताया जाता है कि मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों का सिर्फ शांति भंग में चालान कर दिया गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप है। इस संबंध में थाना पुलिस काकहना है कि वायरल वीडियो उसके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto