हादसाः डूबती बहन को बचाया पर, खुद गंगा की लहरों में समाया
SAB KI BAAT
May 19 2024
1770
बदायूं। गंगा में डूबती ममेरी बहन को बचाने के लिए एक युवक ने खुद की जान की परवाह नहीं की। युवक ने जैसे तैसे बहन को तो बचा लिया लेकिन खुद गंगा की लहरों में समा गया। देर शाम उसकी लाश बरामद हुई।

कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मढ़ई निवासी तरुण (19) अपने पिता प्रमोद कुमार दुबे, माता नीरू दुबे, ममेरे भाई अर्जुन और ममेरी बहन कुमकुम समेत अन्य कुछ रिश्तेदारों के साथ कछला घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। बताते हैं कि वह गंगा स्नान कर रहे थे कि तभी कुमकुम गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। जब तरुण ने यह देखा तो वह कुमकुम को बचाने उस ओर चला गया। उसने प्रयास करके कुमकुम को तो बचा लिया लेकिन खुद को नहीं संभाल पाया। इसके बाद वह गंगा की लहरों में समा गया। काफी देर तलाशी के बाद भी उसका पता नहीं चला। शाम को उसकी लाश गंगा से ढूंढी जा सकी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT