दिल्ली से घर आ रहा था युवक, जहरखुरानियों ने बना लिया शिकार, लगी एक लाख की चपत

दिल्ली से घर आ रहा था युवक, जहरखुरानियों ने बना लिया शिकार, लगी एक लाख की चपत

बदायूं। दिल्ली से अपने घर आ रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने उसे नशा सुंघाकर 85 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लूट लिया। 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्योली में रहने वाला 25 वर्षीय रामनिवास दिल्ली में रहकर काम करता है। विगत शुक्रवार की देर रात वह अपने घर आने के लिए दिल्ली से एक बस में सवार हुआ था। रास्ते में एक ढाबे पर बस रुकी तो सवारियों ने खाना खाया। इसके बाद रामनिवास बस में अपनी सीट पर जाकर बैठ गया। 


शनिवार को बस चालक ने उसे नशे की हालत में बिल्सी चौराहे पर उतार दिया। यहां किसी ने उसे पहचानकर परिवार वालों को फोन करके सूचना दी। इसके बाद परिवार वाले उसे यहां से लेकर गए और डॉक्टर को दिखाया। होश में आने पर रामनिवास ने बताया कि ढाबे पर खाना खाकर वह बस में बैठ गया था। इसके बाद उसे होश नहीं रहा कि उसके साथ क्या हुआ। उसने बताया कि उसके पास 85 हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान था, जिसे बदमाश ले गए। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto