एसआईआर का फॉर्म लेने गया था युवक, कर्मचारी पर धक्का मारकर बाहर निकालने का आरोप

एसआईआर का फॉर्म लेने गया था युवक, कर्मचारी पर धक्का मारकर बाहर निकालने का आरोप

बदायूं। अपनी पत्नी का एसआईआर का फॉर्म लेने गए एक युवक ने नगर पालिका के एक कर्मचारी पर उसे धक्का मारकर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।


मामला नगर पालिका उझानी का है। उझानी के मोहल्ला भर्राटोला निवासी रामौतार का कहना है कि वह अपनी पत्नी ऊषा का एसआईआर का फॉर्म लेने नगर पालिका उझानी गए थे। यहां उन्होंने एक कर्मचारी से फॉर्म मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। उन्होंने जोर दिया तो कर्मचारी अभद्रता पर उतर आया और उसे धक्का

(वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)-

https://www.facebook.com/share/v/1Gte7SZATL/

मारकर बाहर निकाल दिया। रामौतार का आरोप है कि कर्मचारी उन पर उल्टा आरोप लगा रहा था कि वह शराब पीये हुए हैं। रामौतार के अनुसार, कर्मचारी उसकी पत्नी का वोटर आईडी कार्ड भी नकली बता रहा है। रामौतार ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto