रुपये निकालने गई महिला ने बैंक में ही तोड़ दिया दम...फिर हुआ ये
SAB KI BAAT
Sep 19 2024
2820
बदायूं। बैंक से रुपये निकालने परिजनों के साथ पहुंची महिला ने बैंक में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि रुपये निकालने में बैंक कर्मी करीब दो घंटे तक आनाकानी करते रहे, जिससे पहले से ही बीमार महिला की बैंक में ही मौत हो गई।
दहगवां के गांव शेखूपुरा निवासी प्रेमवती की तबीयत कई दिनों से खराब थी। जरीफनगर की एसबीआई में उनका संयुक्त खाता है। परिजनों के अनुसार, प्रेमवती इलाज के लिए रुपये निकालने बैंक गई थीं लेकिन संयुक्त खाता होने के कारण बैंक का स्टाफ रुपये देने में आनाकानी कर रहा था।
करीब दो घंटे तक स्टाफ रुपये निकालने में आनाकानी करता रहा। इसी बीच प्रेमवती की हालत बिगड़ गई और बैंक में ही उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बैंककर्मियों पर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है।
इसके बाद परिजनों ने बैंक में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस आ गई। पुलिस ने परिजनों को जैसे तैसे समझाया। इधर, बैंक मैनेजर अमित कटियार का कहना है कि महिला का संयुक्त खाता था। जब महिला को बैंक में लाया गया तो वह बेहोशी की हालत में थीं, जिस कारण उनका भुगतान नहीं किया गया। भुगतान अटकाने की बात गलत है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
