बिजली लाइन पर तार डाल रहा था ग्रामीण, करंट से मौत, बचाने आया बेटा झुलसा
SAB KI BAAT
Jun 25 2025
1500
बदायूं। बिजली की लाइन से तार डालते समय एक ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई। पिता की चीख सुनकर बेटे ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे भी करंट का झटका लगा, जिससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।

मामला उघैती क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा का है। यहां मुंशीलाल का परिवार रहता है। मुंशीलाल का नया मकान बन रहा है, जिसमें काम चल रहा है। बताते हैं कि बुधवार को मुंशीलाल मकान के ऊपर से जा रही लाइन पर तार डाल रहे थे कि इसी दौरान उन्हें करंट का जबर्दस्त झटका लगा। मुंशीलाल की चीख सुनकर उनका बेटा ओमपाल वहां दौड़कर आया और अपने पिता को तार से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस कोशिश में वह भी बुरी तरह झुलस गया। परिवार वाले दोनों को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक मुंशीलाल की मौत हो चुकी थी। ओमपाल को परिवार वाले चन्दौसी के एक निजी अस्पताल ले गए हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
