बाइक से छिटककर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया तीन साल का मासूम, मां-बाप के सामने तोड़ा दम

बाइक से छिटककर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया तीन साल का मासूम, मां-बाप के सामने तोड़ा दम

बदायूं। उझानी में बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी घायल हो गए जबकि तीन साल का मासूम मां की गोद से छिटककर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

हादसा मंगलवार दोपहर को बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी समिति के सामने हुआ। कछला में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर कौर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार की ससुराल है। सुनील अपनी पत्नी गंगा, पांच साल की बेटी तान्या और तीन साल के बेटे रुद्रांश के साथ दोपहर को बाइक से ससुराल से अपने घर को आ रहे थे। 

रुद्रांश अपनी मां की गोद में था। उझानी में मंडी मंडी समिति के सामने एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे चारों लोग बाइक से गिर गए। इसी बीच रुद्रांश ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। ट्रक को उसके चालक समेत पकड़ लिया गया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto