परिवार के साथ मेला जा रही थी छह साल की मासूम, ई-रिक्शा पलटा और चली गई जान
SAB KI BAAT
Jun 15 2025
1090
बदायूं। परिवार के साथ मेला जा रही एक बच्ची ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दब गई। हादसे में मासूम की जान चली गई।
दातागंज के नखासा इलाके में रहने वाले आर्येंद्र रविवार सुबह नेता झुकसा में लगे मेले में परिवार के साथ जा रहे थे। सभी लोग एक ई-रिक्शा में सवार थे। बरेली रोड पर भटौली गांव से पहले ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। चालक ने संभालने की कोशिश की लेकिन रिक्शा खंती में जाकर पलट गया। हादसे के बाद सभी लोग रिक्शा के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और उन्होंने नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सभी लोग घायल हो गए लेकिन छह साल की स्वाति को ज्यादा चोंटें आईं। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने स्वाति को मृत घोषित कर दिया
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
492
-
राजनीति
161
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
