खौलते पानी की बाल्टी में जा गिरा मासूम...फिर हुआ दर्दनाक हादसा
SAB KI BAAT
Mar 14 2024
3860
बदायूं। बिल्सी में एक पांच साल का बच्चा खौलते पानी की बाल्टी में जा गिरा और गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह के वार्ड संख्या 16 में हरीश चंद्र शाक्य का घर है। हरीश इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। बीते बुधवार को उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने अपने पांच साल के बेटे रितिक के नहाने के लिए एक बाल्टी में पानी गर्म किया था। इसी दौरान पुष्पा खुद कपड़े धोने चली गई। इसी बीच रितिक वहां आ गया और खेलते खेलते बाल्टी में सिर के बल गिर गया। चीख पुकार सुनकर पुष्पा दौड़कर वहां आईं लेकिन तब तक रितिक काफी झुलस गया था। परिवार के लोग उसे नगर के एक अस्पताल में ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान रितिक ने दम तोड़ दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT