गेंदे के फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया श्री हनुमान जी का दरबार एवं मंदिर परिसर
सबकी बात न्यूज
बदायूं। सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार पर बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों के जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने प्रातः काल आठ बजे सिंदूर एवं चमेली के तेल का चोला चढ़ाकर नवीन वस्त्र आभूषणों से हनुमान जी का भव्य-दिव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात आरती उतार कर एवं लड्डुओं का भोग लगाकर पूजन किया गया। शाम को 7ः30 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती उतार कर बड़ा मंगल का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री राम के अनन्य एवं परम भक्त कलियुग के जागृत देव हैं। श्री हनुमान जी की कृपा से भक्तों के रोग-शोक नष्ट हो जाते हैं।
कपिल रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी एवं उज्जवल रस्तोगी ने नवीन वस्त्र आभूषणों से हनुमान जी का भव्य- दिव्य श्रृंगार कराया एवं लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद रूप में बांटा। इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, राम गोपाल पटवा, नरेश कुमार प्रजापति ,कन्हैया मिश्रा, प्रदीप पटवा, वंश मिश्रा, राजीव सैनी, शिवम देवल एवं तमाम हनुमान भक्त मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
