'गारंटी से कर देंगे कैंसर का इलाज'...कहकर पहले फंसाया, फिर 60 हजार का चूना लगाया

'गारंटी से कर देंगे कैंसर का इलाज'...कहकर पहले फंसाया, फिर 60 हजार का चूना लगाया

बदायूं। कैंसर का इलाज करने के नाम पर एक महिला से 60 हजार की ठगी कर ली गई। ठग ने पहले महिला को बातों में फंसाया और फिर उससे ठगी कर ली। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की है। 

मामला कादरचौक का है। यहां सोमवार को एक महिला मीरा देवी थाने में पहुंची और पुलिस को बताया कि वह एटा के गांव छोकरिया की रहने वाली है। उसके पति को कैंसर है। कुछ समय पहले एक युवक उनके पास आया। उसने खुद को कादरचौक के गांव नूरपुर का रहने वाला बताया। उसके पास कुछ पर्चे भी थे, जिसमें कैंसर का गारंटीशुदा इलाज करने का दावा किया गया था। युवक ने उससे कहा कि वह उसके पति की कैंसर की बीमारी सही कर देगा। इसके लिए देशी इलाज होगा। उसने महिला से मिलकर उसे विश्वास में ले लिया। युवक ने महिला से इलाज में साठ हजार रुपये खर्च होने की बात की। महिला ने उस पर भरोसा करके साठ हजार रुपये दे दिये। इसके बाद जब उसने युवक को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताता रहा। महिला ने थाने में इसकी शिकायत की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto